states news

उत्तरकाशी में नगुण के पास भयंकर भूस्खलन, गंगोत्री हाईवे बंद, बढ़ी परेशानियां

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में साफ मौसम के बावजूद पहाड़ों से भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम को उत्तरकाशी-टिहरी सीमा पर स्थित नगुण के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हो गया, जिसके चलते हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गनीमत यह रही कि भूस्खलन धीरे-धीरे शुरू हुआ, जिसे देखते हुए समय रहते दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। अगर अचानक पूरा मलबा एक साथ गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।लगातार गिर रहे पत्थरों और बोल्डरों के कारण सड़क खोलने का काम बाधित हो रहा है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की मशीनें मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन रुक-रुककर हो रहे भूस्खलन से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

डबरानी में भी भूस्खलन से मुसीबत

नगुण के अलावा, गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास भी भूस्खलन प्रशासन के लिए लगातार मुसीबत बना हुआ है। गुरुवार सुबह यहां भी पहाड़ी से खतरनाक भूस्खलन हुआ, जिसके कारण हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया जा सका।गौरतलब है कि करीब चार दिन पहले इसी जगह पर मलबा गिरने से दो स्थानीय युवकों की दबकर मौत हो गई थी।

हर्षिल क्षेत्र में भी सड़क खोलने के प्रयास जारी

दूसरी ओर, हर्षिल घाटी में भी भूस्खलन और नदी के कटाव से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन तेलगाड में ह्यूम पाइप लगाकर और हर्षिल झील में डूबी सड़क पर लगातार मलबा डालकर गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू कराने का प्रयास कर रहा है।इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा और गंगोत्री धाम तक संपर्क को फिर से स्थापित करना है।

लगातार हो रहे इन भूस्खलनों ने स्थानीय प्रशासन और बीआरओ के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

9 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

9 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

15 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

15 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago