Categories: UTTARAKHAND

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को वाहनों की आवाजाही बाधित

देहरादून: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बाधित रही। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे के खुलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग का इस्तेमाल किया, लेकिन संकरी सड़क और तीखे मोड़ों के कारण करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस जाम में बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे करीब 500 श्रद्धालु फंसे रहे।

23 अगस्त से हाईवे पर मलबा गिरने के कारण यह अवरुद्ध है। रविवार को भी एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन शाम तक मलबा साफ नहीं हो सका। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे के जल्दी खुलने की संभावना नहीं है।

इस स्थिति में वाहनों की आवाजाही सैकोट सड़क से करवाई जा रही है। हालांकि, भारी दबाव के चलते रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लंबा जाम लग गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि सैकोट सड़क पर वनवे सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिसमें एक-एक घंटे के अंतराल पर वाहनों को छोड़ा जा रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 mins ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago