रथयात्रा, जो हर साल पुरी, ओडिशा में आयोजित होती है, तीन प्रमुख रथों के साथ की जाती है: ।रथयात्रा में सबसे आगे बलरामजी का रथ, उसके बाद बीच में देवी सुभद्रा का रथ और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ श्रीकृष्ण का रथ होता है। इसे उनके रंग और ऊंचाई से पहचाना जाता है।
बलरामजी के रथ को तालध्वज कहते हैं। यह रथ लाल और हरे रंग का होता है। देवी सुभद्रा के रथ को दर्पदलन या पद्म रथ कहा जाता है, यह रथ काले या नीले और लाल रंग का होता है, जबकि भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष या गरुड़ध्वज कहा जाता है। यह रंग लाल और पीले रंग का होता है।
भगवान जगन्नाथ के रथ नंदीघोष की ऊंचाई 45.6 फिट, बलरामजी के रथ तालध्वज की ऊंचाई 45 फिट और सुभद्राजी के रथ दर्पदलन की ऊंचाई 44.6 फिट होती है।
तीनों रथ नीम की पवित्र और परिपक्व लकड़ियों से बनाए जाते हैं, जिसे दारु कहते हैं। इसके लिए नीम के स्वस्थ और शुभ पेड़ की पहचान की परंपरा है। इसके लिए जगन्नाथ मंदिर एक खास समिति का गठन करती है। लकड़ी काटने के लिए सोने की कुल्हाड़ी से कट लगाने की परंपरा है।
खास बात है कि तीनों रथों के निर्माण में किसी भी प्रकार के कील या कांटे या अन्य किसी धातु का प्रयोग नहीं होता है।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…