Web Stories

जगन्नाथ जी ने कटहल चुराने की सच्चाई क्या है?

एक दिन जगन्नाथ जी माधवदास जी से कहने लगे कि,”चलो सखा राजा के बगीचे से कटहल चुराते हैं।”

माधवदास जी कहने लगे कि,”प्रभु आपका अगर‌ कटहल‌ खाने का मन है तो मैं कल ही कटहल‌ का फल‌ आपके लिए लेकर आऊंगा। प्रभु उसके लिए चोरी करने की क्या आवश्यकता है?

जगन्नाथ जी मुस्कुराते हुए बोले कि,” माधवदास वो बात नहीं है, मुझे दिन भर छप्पन भोग लगाया जाता है। यूं तो मां यशोदा भी मुझे प्रतिदिन माखन खाने को देती थी लेकिन फिर भी सखाओं के संग माखन चुराने का आनंद ही अप्रतिम होता है। इसलिए चलो माधवदास राजा के बगीचे से कटहल चुराते हैं”

माधवदास जी बोले – लेकिन प्रभु मुझे तो चोरी करना आता ही नहीं है।

जगन्नाथ जी कहने लगे कि,” तुम मेरे सखा हो तो मैं तुम्हें सब सिखा दूंगा, मैं चाहता हूं तुम भी मेरे साथ इस लीला का आंनद लो।”

जगन्नाथ जी की बात मानकर माधवदास जी चल पड़े राजा के बगीचे में चोरी करने। उस समय रात का समय था और सिपाही बाग में पहरा दे रहे थे।

जगन्नाथ जी ने माधवदास जी को कटहल के पेड़ पर चढ़ा दिया और बोले कि बढ़िया सा कटहल तोड़ कर नीचे फैंक दो। मैं नीचे से लपक लूंगा। माधवदास जी जगन्नाथ जी के कहने पर पेड़ पर चढ़ गए। उन्होंने एक बढ़िया सा कटहल तोड़ कर जगन्नाथ जी को आवाज लगाई, मैं कटहल फेंक रहा हूं। आप पकड़ लेना। इतना कहकर उन्होंने कटहल नीचे गिरा दिया। जगन्नाथ जी तो वहां से गायब हो चुके थे और कटहल धड़ाम से जमीन पर गिर‌ गया।

कटहल गिरने की आवाज़ से राजा के सिपाही चौकन्ने हो गए और आवाज़ की दिशा में दौड़े।

लेकिन पेड़ पर माधवदास जी को बैठा देख कर सिपाही चौंक गये और तुरंत राजा को सुचना दी।

राजा तुरंत बाग में पहुंचें और माधवदास जी को पेड़ से नीचे उतारा गया। राजा ने माधवदास से कहा कि,” आपको कटहल खाने की इच्छा थी तो मुझे संदेश भिजवा देते। आपको कटहल चुराने की क्या जरूरत आन पड़ी?”

राजा की बात सुनकर माधवदास जी ने जगन्नाथ जी की सारी लीला राजा को सुना दी। सारा वृत्तांत सुनकर राजा और उनके सिपाही खूब हंसे। राजा ने कटहल का बगीचा जगन्नाथ जी के नाम कर दिया। अगले दिन जगन्नाथ जी माधवदास जी से पूछने लगे कि,” सखा बताओं फिर रात कैसी रही?”

माधवदास जी कहने लगे कि,” आप तो वहां से खाली हाथ लौट कर आ गए। लेकिन मुझे देखो मैं पूरा बगीचा ही आपके नाम लिखवा कर लाया हूं।”

ऐसे ही है जगन्नाथ जी जो अपने भक्तों की कष्टों से रक्षा करते हैं तो कभी कभी अपने भक्तों को फंसाने की लीला भी करते हैं। उस अनुपम सुख का अनुभव तो उनके परम भक्त ही कर सकते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago