New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सरकार के गठन को लेकर शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने उन्हें फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया और नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया. इस दौरान महामहिम ने पीएम को एक पत्र भी सौंपा. ये नई सरकार गठन के दौरान की एक प्रक्रिया होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पत्र में क्या लिखा होता है?
राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को दिए नियुक्त पत्र,
भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने आपको प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.
मैं आपसे अनुरोध करती हूं,
i) मुझे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले अन्य लोगों के नामों के बारे में सलाह दें.
ii) राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय बताएं.
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने महामहिम को बताया है कि शपथ ग्रहण के लिए 9 जून की शाम को उन्हें सुविधा रहेगी, तब तक वो मंत्री परिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंपेंगे.
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…
हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…
विपक्षी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित हुआ…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…