Categories: Dharam Jyotish

जब स्वयं श्री कृष्ण शिकारी के जाल में फंस गए

देहरादून:[संन्त, शिकारी ओर श्री कृष्ण की कथा] :एक बार की बात है। एक संत जंगल में कुटिया बनाकर रहते थे और भगवान श्री कृष्ण का भजन करते थे। संत को विश्वास था कि एक ना एक दिन मेरे भगवान श्री कृष्ण मुझे साक्षात् दर्शन अवश्य देंगे।उसी जंगल में एक शिकारी आया। उस शिकारी ने संत की कुटिया देखी। वह कुटिया में गया। उसने संत को प्रणाम किया और पूछा कि, आप कौन हैं और आप यहाँ क्या कर रहे हैं?संत ने सोचा यदि मैं इससे कहूंगा कि भगवान श्री कृष्ण के इंतजार में बैठा हूँ शायद उनका दर्शन मुझे किसी प्रकार से हो जाये तो शायद इसको ये बात समझ में नहीं आएगी।

संत ने दूसरा उपाय सोचा। संत ने किरात से पूछा – भैया! पहले आप बताओ कि आप कौन हो और यहाँ किसलिए आते हो?

उस किरात (शिकारी) ने कहा कि मैं एक शिकारी हूँ और यहाँ शिकार के लिए आया हूँ।

संत ने तुरंत उसी की भाषा में कहा कि मैं भी एक शिकारी हूँ और अपने शिकार के लिए यहाँ आया हूँ।

शिकारी ने पूछा – अच्छा संत जी! आप ये बताइये आपका शिकार दिखता कैसा है? आपके शिकार का नाम क्या है? हो सकता है कि मैं आपकी सहायता कर दूँ?

संत ने सोचा इसे कैसे बताऊँ? फिर भी संत ने कहा – मेरे शिकार दिखने में बहुत ही सुंदर है। सांवरा सलोना है। उसके सिर पर मोर मुकुट है। हाथों में बंसी है। ऐसा कहकर संत जी रोने लगे।

किरात बोला – बाबा रोते क्यों हो? मैं आपके शिकार को जब तक ना पकड़ लूँ तब तक पानी भी नहीं पियूँगा और आपके पास नहीं आऊँगा।

अब वह शिकारी घने जंगल के भीतर गया और जाल बिछाकर एक पेड़ पर बैठकर प्रतीक्षा करने लगा। भूखा प्यासा बैठा रहा। एक दिन बीता, दूसरा दिन बीता और फिर तीसरा दिन! भूखे प्यासे किरात को नींद भी आने लगी।

बांके बिहारी को उन पर दया आ गई। भगवान उसके भाव पर रीझ गए। भगवान मंद-मंद स्वर से बांसुरी बजाते आये और उस जाल में स्वयं फँस गए जैसे ही किरात को फँसे हुए शिकार का अनुभव हुआ तो तुरंत नींद से उठा और उस सांवरे भगवान को देखा जैसा संत ने बताया था उनका रूप हूबहू वैसा ही था।

वह अब जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मिल गया, मिल गया, शिकार मिल गया।

शिकारी ने उस शिकार को जाल सहित कंधे पर बिठा लिया और शिकारी कहता हुआ जा रहा था कि आज तीन दिन के बाद मिले हो, खूब भूखा प्यासा रखा, अब तुम्हे मैं छोड़ने वाला नहीं हूँ।

शिकारी धीरे-धीरे कुटिया की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही संत की कुटिया आई तो शिकारी ने आवाज लगाई – बाबा! बाबा !

संत ने तुरंत दरवाजा खोला और संत उस किरात के कंधे पर भगवान श्री कृष्ण को जाल में फँसा देखा। भगवान श्री कृष्ण जाल में फँसे हुए मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे।

किरात ने कहा – आपका शिकार लाया हूँ। बहुत कठिनाई से मिले हैं।

संत के आज होश उड़ गए। संत किरात के चरणों में गिर पड़े। संत आज फूट फूट कर रोने लगे।

संत बोले – मैंने आज तक आपको पाने के लिए अनेक प्रयास किये प्रभु लेकिन आज आप मुझे इस किरात के कारण मिले हो।

भगवान बोले – इस शिकारी का प्रेम तुमसे अधिक है, इसका भाव तुम्हारे भाव से अधिक है, इसका विश्वास तुम्हारे विश्वास से अधिक है इसलिए आज जब तीन दिन बीत गए तो मैं आये बिना नहीं रह पाया। मैं तो अपने भक्तों के अधीन हूँ और आपकी भक्ति भी कम नहीं है संत जी! आपके दर्शनों के फल से मैं इसे तीन ही दिन में प्राप्त हो गया। इस प्रकार से भगवान ने खूब दर्शन दिये और फिर वहां से चले

Tv10 India

Recent Posts

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट: ITBP की महिला पर्वतारोही टीम के साथ चोटी पर फहराया तिरंगा

खटीमा (उधम सिंह नगर). उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की…

10 hours ago

उत्तराखंड पहुंचे निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार: भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल के पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण; मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

उत्तरकाशी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी…

10 hours ago

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले: ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ 3 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…

11 hours ago

देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं: इंडियन ऑयल ने ईंधन संकट की खबरों को नकारा; पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के संकट की खबरों के बीच…

11 hours ago

हल्द्वानी के टांडा जंगल में सनसनीखेज वारदात: वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या; साथी पर शक

हल्द्वानी. नैनीताल जिले के हल्द्वानी अंतर्गत टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने…

11 hours ago

रुद्रपुर में फर्जीवाड़ा: आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथी मिलाकर इलाज करने वाला 12वीं पास ‘झोलाछाप’ पकड़ा गया; 1 साल से चला रहा था क्लीनिक

रुद्रपुर/दिनेशपुर. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस…

11 hours ago