नई दिल्ली: सावन माह का इतिहास समुद्र मंथन से जुड़ा है। जब समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष बाहर आया था, तब भगवान शिव ने ही उसे पिया था। विष से महादेव का शरीर तपने लगा था। तब माता पार्वती ने शिव शंकर के कंठ पर हाथ रख उस विष को उनके शरीर में जानें से रोका था और पहली बार शिव जी को जल चढ़ाया था। जिस समय यह घटना घटित हुई थी तब सावन का महीना चल रहा था और तभी से सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई। माता पार्वती के बाद भगवान विष्णु और ब्रह्म देव समेत सभी देवी-देवताओं ने भी भगवान शिव का जल और दूध से भव्य अभिषेक किया था। मान्यता है कि समुद्र मंथन की घटना के बाद जब पहला सोमवार आया तब माता पार्वती ने ही पहली बार सोमवार व्रत रखा और शिव पूजन किया।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…