Exclusive

संविधान में महिलाओं को मिले ये कानूनी अधिकार, हर महिला को होना चाहिए पता

नई दिल्ली: हमारे संविधान ने महिलाओं को कई कानूनी अधिकार दिए हैं, लेकिन आज भी कई महिलाएं अपने हक से अनजान हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आइए जानते हैं उन अहम अधिकारों के बारे में, जिनकी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए।

🔹 महिलाओं के लिए अहम कानूनी अधिकार:

कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा
2013 में पारित कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत हर महिला को किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या मौखिक उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत करने का अधिकार है। यह कानून हर उस संस्थान पर लागू होता है जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

गरिमा और शालीनता के साथ जीने का अधिकार
महिला की मेडिकल जांच केवल महिला डॉक्टर या उसकी मौजूदगी में ही हो सकती है। पुरुष अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की जबरन शारीरिक या मानसिक जांच करना गैरकानूनी है।

गुजारा भत्ता और स्त्री धन पर अधिकार
हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 25 के तहत तलाक के बाद पत्नी को आर्थिक सहायता (गुजारा भत्ता) का अधिकार है। इसके अलावा, विवाह के समय प्राप्त किया गया स्त्री धन भी महिला का ही अधिकार होता है।

सुरक्षित गर्भपात का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, विवाहित और अविवाहित सभी महिलाओं को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत 24 सप्ताह तक गर्भपात कराने का कानूनी अधिकार है।

👉 महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

42 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

24 hours ago