Categories: entertainment

मुंबई में अगले महीने होगी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण लीला, प्रसून जोशी ने संभाली व्यास गद्दी

मुंबई :इस साल की जन्माष्टमी कुछ खास होने वाली है। कान्हा के जन्मदिन से पहले ही मुंबई में उनकी लीलाओं की एक अद्भुत झांकी देश के अपनी तरह के अनोखे सांस्कृतिक केंद्र में सजने वाली है। इसकी तैयारियों में हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध नाम जैसे प्रसून जोशी, नीता लुल्ला, और सचिन-जिगर समेत दिग्गज कलाकार महीनों से लगे हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित इस पहले सोप ओपेरा ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ का पहला मंचन 15 अगस्त को संध्या को होने जा रहा है।

कान्हा के धरती पर अवतरित होने की रात जन्माष्टमी इस साल पूरे देश में 26 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। बीते साल इस मौके पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई थी और जेल में जन्मे हीरो की इस कहानी को लोगों ने हाथों हाथ लिया। अब जेल में जन्मने वाले और देश की सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े सुपरहीरो कान्हा की कहानी मुंबई में मंचित होने जा रही है। धनराज नाथवानी द्वारा रचित संगीतमयी कृष्णलीला ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ का मंचन 15 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई के बांद्रा पूर्व में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में होने जा रहा है।

भव्य तरीके से तैयार हो रहे करीब दो घंटे के इस शो की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियों में अभी से हजारों लोग लगे हुए हैं। शो को रसमयी बनाने की जिम्मेदारी गीतकार व लेखक प्रसून जोशी ने उठाई है। ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ में भगवान कृष्ण की बाललीलाओं से शुरू होने वाली यात्रा पहले चरण में ब्रज से मेवाड़ तक आएगी और दूसरे चरण में ये यात्रा मथुरा से द्वारका तक पहुंचेगी।

डिज्नी की कहानी ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की भव्य संगीतमय रंगमंचीय प्रस्तुति को निर्दशित कर चुकीं श्रुति शर्मा को ही ‘राजाधिराज: लव लाइफ लीला’ के निर्देशन की जिम्मेदारी मिली है। इस पूरे मंचन में करीब 60 नर्तक-नर्तकियां और 40 अभिनय के उस्ताद हिस्सा लेंगे। इस मंचीय प्रस्तुति की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें श्रीकृष्ण की दो भिन्न यात्राएं पहली बार एक साथ दिखाई जाएंगी। पहली यात्रा श्रीनाथ जी की है और दूसरी यात्रा है राजाधिराज द्वारकाधीश बनने की।जानकारी के मुताबिक, इस पूरी रंगमंचीय प्रस्तुति के लिए 20 मौलिक गाने रचे जा चुके हैं। इन्होंने संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर को मिली है। इन गीतों में हवेली संगीत से लेकर राजस्थानी और गुजराती लोकनृत्यों और अन्य पारंपरिक शैलियों को जगह मिली है। इस मंचन के लिए मशहूर निर्माण रचयिता ओमंग कुमार ने द्वापर युग शैली के सेट्स तैयार किए हैं। इसके साथ ही, पूरी प्रस्तुति के लिए करीब पौने दो हजार कॉस्ट्यूम्स और लगभग पांच हजार मुकुट भी बन रहे हैं और कलाकारों के सिरों को सजाने के लिए फूलों के करीब पांच हजार मुकुट बन रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

देश सेवा का संकल्प: लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स के 259 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड संपन्न, सेना के अभिन्न अंग बने जांबाज

भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में गूंजे भारत माता के जयकारे; ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी…

13 hours ago

गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा फैसला: पौड़ी मुख्यालय में अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

पौड़ी मंडल मुख्यालय के सुनसान पड़े दफ्तरों में लौटेगी रौनक; कमिश्नर ने स्वयं मुख्यालय में…

14 hours ago

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 28 जून से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने…

14 hours ago

हरिद्वार भूमि घोटाला: विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी के आरोप प्रमाणित, तत्कालीन नगर आयुक्त और अधिकारियों सहित 10 पर चलेगा मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

16 hours ago

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग के नए नियम: 50 की उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी, एक महीने में लागू होगी गाइडलाइन

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश जैसे क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स, विशेष रूप से बंजी…

16 hours ago

निगरानी, छंटनी और फिर ब्रेनवाश… उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में सामने आया ‘लेयरिंग मॉड्यूल’ का सच

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की हालिया जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से…

17 hours ago