UTTARAKHAND

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति से बचें, कोरोना पर रहें सजग: बाबा रामदेव; कुरुक्षेत्र में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार (उत्तराखंड): योगगुरु बाबा रामदेव ने “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर सभी को नसीहत देते हुए कहा है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने इस ऑपरेशन को जारी रखने का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान भरोसेमंद देश नहीं रहा है और वहां जब भी किसी नेता की कुर्सी खतरे में पड़ती है, तो वे “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” की तर्ज पर भारत पर हमलावर हो जाते हैं।

पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री और सेना ने भी इस ऑपरेशन को जारी रखने की बात कही है।

कोरोना को लेकर जागरूक रहने की अपील
देश में कोरोना के संभावित खतरे पर बाबा रामदेव ने सभी से नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमें तन और मन को अच्छा बनाने के लिए और ज्यादा जागरूक होना पड़ेगा। जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सैकड़ों रोगों का खतरा बना रहता है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं, जिससे आप स्वस्थ रहेंगे।” उन्होंने कहा कि लोगों को पैसा कमाने के साथ-साथ अपने तन, मन और जीवन को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए।

उत्तराखंड की नई योग नीति का स्वागत, कुरुक्षेत्र में योग दिवस
बाबा रामदेव ने उत्तराखंड की नई योग नीति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस नीति से उत्तराखंड में योग और वेलनेस के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं और उत्तराखंड को योग की राजधानी के रूप में दुनिया जानती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण के साथ-साथ प्रदूषण रहित, इको-फ्रेंडली नई इंडस्ट्री विकसित होगी।

योगगुरु ने घोषणा की कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा, जिसमें लगभग एक लाख लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है कि जहां गीता का शंखनाद हुआ था, वहीं से योग का भी शंखनाद हो।

पतंजलि का परिवहन क्षेत्र में विस्तार
इस अवसर पर बाबा रामदेव ने पतंजलि परिवहन के बेड़े में ढाई सौ अशोक लीलैंड के ट्रकों को शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने परिवहन और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में 5000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ-साथ वीएएस (मूल्य वर्धित सेवाएं) और परिवहन के अन्य आयामों में भी कार्य करने की बात कही।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago