Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में स्वास्थ्य और योग को बढ़ावा: आयुर्वेद विभाग खोलेगा 10 नए वेलनेस केंद्र, जानिए पूरी योजना

देहरादून: उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राज्य में 10 योग वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने पहल शुरू कर दी है। प्रत्येक केंद्र पर एक योग अनुदेशक और एक बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की तैनाती की जाएगी, जो स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराने के साथ-साथ उनकी दिनचर्या सुधारने में भी मदद करेंगे।

केंद्रों में प्रतिदिन योग अभ्यास कराने के साथ लोगों को दिनचर्या की जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें उत्तरकाशी जिले में हर्षिल, भटवाड़ी, चमोली जिले में सुगी, नंदप्रयाग, चंपावत जिले में टनकपुर, चंपावत, नैनीताल जिले में नौकुचियाताल, पिथौरागढ़ जिले में ताल, पिथौरागढ़ में गूंजी शामिल है।

आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन केंद्रों को खोलने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। केंद्रों में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए दिनचर्या की जानकारी दी जाएगी।

योग वेलनेस सेंटर खोलने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही केंद्रों में स्टाफ को तैनात किया जाएगा। – डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

7 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

7 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

15 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

17 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

17 hours ago