देहरादून: नैनीताल की युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम धामी ने दीपाली को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दीपाली ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एशियन जूनियर बालक/बालिका एवं स्कूल बालक/बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप (ASBC) में 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
बॉक्सर दीपाली थापा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड में जल्द होंगे नेशनल गेम्स
आज, 3 नवंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दीपाली को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनकी सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीपाली के पिता रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, और सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी भी मौजूद थे।
इस बीच, उत्तराखंड को 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिली है, जो आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, नेशनल गेम्स के लिए 250 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया था, जिसका बजट अब बढ़ाकर करीब 350 करोड़ रुपए कर दिया गया है. लिहाजा, अब खेल और खिलाडियों के परफॉर्मेंस को सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है.
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…