UTTARAKHAND

जिला पंचायत की बैठक में बजट पारित, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
रुद्रपुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 103 करोड़ से अधिक का आय बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों को जमकर घेरा।

समस्याओं का मौके पर हो निस्तारण: मौर्य
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग जनप्रतिनिधियों के पास आते हैं। अधिकारियों का यह दायित्व है कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करें और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

बजट पर एक नजर
अपर मुख्य अधिकारी ने सदन के सम्मुख बजट का लेखा-जोखा रखा।

कुल आय: ₹ 1,03,07,08,139 (एक अरब तीन करोड़ सात लाख से अधिक)

कुल व्यय: ₹ 1,02,15,58,139 (एक अरब दो करोड़ पंद्रह लाख से अधिक)

विधायक निधि की तर्ज पर सदस्यों ने मांगी निधि
बैठक में मानदेय और भत्तों का मुद्दा भी गरमाया। जिला पंचायत सदस्य भाष्कर सम्मल ने मांग उठाई कि जिला पंचायत सदस्यों को भी विधायकों की तर्ज पर अलग से निधि आवंटित की जाए। साथ ही उन्होंने बैठक भत्ते में भी बढ़ोतरी हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग रखी।

विकास कार्यों पर चर्चा
चर्चा के दौरान सदस्य चरनजीत सिंह, सूरज नारायण, नईम अहमद और रीता कफल्टिया ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा उठाया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दिवेश शाशनी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाए।

ये रहे उपस्थित
बैठक में हीरा देवी, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सदफ मलिक, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनू गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेड़ा, रेखा रानी, सुषमा हलदार, मौ. फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जीसी भट्ट समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति मामला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दिया 2 हफ्ते का समय

नैनीताल | उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित लोकायुक्त की नियुक्ति के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट…

18 hours ago

नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट: लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगा नया परिसर, शासन ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

नैनीताल/देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय (High Court)…

18 hours ago

PM मोदी के आह्वान पर महाअभियानहरिद्वार में 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा; मंत्री मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार | स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी…

18 hours ago

4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के बाद हरिद्वार का हाल: घाटों पर जमा हुआ 7000 मीट्रिक टन कचरा, नगर निगम ने शुरू किया महासफाई अभियान

कांवड़ मेला संपन्न: 4.80 करोड़ श्रद्धालुओं के लौटने के बाद हरिद्वार में महासफाई अभियान, 7,000…

19 hours ago

नदी के तेज बहाव से महावत की गोद तक: जानिए जिंदगी की जंग जीतने वाली हथिनी ‘मालिनी’ की अनोखी कहानी

विश्व हाथी दिवस विशेष: कोटद्वार की मालन नदी से रेस्क्यू की गई थी गंभीर घायल हथिनी,…

1 day ago