Categories: UTTARAKHAND

केदारनाथ ट्रैक पर रवाना हुए 13 ट्रैकर्स, दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रैक में है शामिल

उत्तरकाशी:दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रैक में शामिल ऑडेंस कॉल-केदारनाथ ट्रैक के लिए 13 सदस्यीय ट्रैकरों का दल गंगोत्री से रवाना हुआ। दल में रुद्रप्रयाग के शिक्षक नवीन जोंटी सजवाण भी शामिल हैं। बुधवार को स्थानीय माउंटेनियरिंग व ट्रैकिंग कंपनी माउंट हाइ विंड के सहयोग से ऑडेंस कॉल-केदारनाथ (5490 मीटर) के लिए ट्रैकरों का दल रवाना हुआ। दल में रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार निवासी नवीन जोंटी सजवाण के साथ ही राजीव कुमार, दिलीप खांडेलवाल, दिलीप नाज़कानी, सुबीर मुखर्जी, मुकेश वर्मा, अविनिन्दर सिंह, संतोष मोर्ये आदि शामिल हैं। वहीं, कपिल सिंह गाइड हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग के शौकीन शिक्षक नवीन जोंटी सजवाण इससे पहले दुनिया के सबसे ऊंचे दर्रों में शामिल कालिन्दी खाल व हिमाचल प्रदेश की यूनाम चोटी को भी फतह कर चुके हैं। नवीन जोंटी सजवाण ने बताया कि 5 जून को गंगोत्री धाम से रवाना हुए दल का लक्ष्य 17 जून तक ट्रैक रूट को पार कर केदारनाथ पहुंचने का है। उत्तरकाशी जिले में ऑडेंस कॉल ट्रैक गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम को जोड़ता है।

ऑडेन्स कॉल रुद्रगैरा घाटी और भिलंगना घाटी को जोड़ने वाला एक दर्रा है, जिसका नाम ब्रिटिश भौगोलिक सर्वेक्षण अधिकारी जॉन बिकनेल ऑडेन के नाम पर रखा गया है। जिन्होंने पहली बार 1935 में इसकी खोज की थी और 1939 में इसे पार किया था। यह दर्रा 5490 मीटर की ऊंचाई पर है और उत्तर-पश्चिम में गंगोत्री तृतीय (6580 मीटर) चोटी से आने वाली पर्वत शृंखला और पूर्व में जोगिन प्रथम (6465 मीटर) से आने वाली पर्वत शृंखला को जोड़ता है। लगभग 100 किमी लंबे इस ट्रैक में रोमांच से भरपूर ख़तरनाक खतलिंग ग्लेशियर व मयाली दर्रे को पार करना चुनौतीपूर्ण व जोखिम भरा माना जाता है।इस ट्रैक मार्ग पर ट्रैकर गंगोत्री समूह, जोगिन समूह, भागीरथी समूह, केदार डोम, रुद्रगैरा की सुंदर व बर्फीली चोटियों के दर्शन करते हुए सूखा ताल, ऑडेन्स कॉल, खतलिंग ग्लेशियर, मासर ताल, मयाली पास व वासुकीताल होते हुए केदारनाथ (गौरीकुंड) पहुंचते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

21 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

21 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

21 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago