UTTARAKHAND

देहरादून में 12 फरवरी से शुरू होगा 25वां भारत रंग महोत्सव 2026

देहरादून। उत्तराखंड में 25वें भारत रंग महोत्सव 2026 की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही है। चार दिवसीय यह आयोजन 12 से 15 फरवरी तक गढ़ी कैंट स्थित नींबूवाला के हिमालय कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।

संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति विभाग की संस्था नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसडी, जो देश में लोक नाट्य मंचन और थिएटर कला की प्रमुख संस्था है, के कलाकार इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि यह महोत्सव केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर के 41 शहरों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, ताकि भारतीय संस्कृति और लोक कलाओं को राष्ट्रीय मंच मिल सके।

उत्तराखंड के लिए एनएसडी द्वारा नियुक्त स्टेट कोऑर्डिनेटर और क्यूरेटर हिमांशु ने बताया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का रंग महोत्सव है, जो रंगकर्मियों के लिए साझा मंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक रंगकर्मियों को जोड़ना और उनकी प्रतिभा को जन-जन तक पहुंचाना है। महोत्सव के दौरान संवाद, वाद-विवाद, संगोष्ठी और पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

सिलक्यारा टनल हादसे पर विशेष नाट्य प्रस्तुति

महोत्सव के अंतर्गत तीन राष्ट्रीय स्तर की नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। इनमें उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे पर आधारित विशेष नाट्य मंचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रस्तुति हालिया घटनाओं को रंगमंच के माध्यम से संवेदनात्मक ढंग से प्रस्तुत करेगी।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट: जवाड़ी के पास टनल में अचानक भू-धंसाव, तेजी से भरा पानी

रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…

5 hours ago

उत्तराखंड के साहित्यकारों के लिए बड़ी खबर: बुजुर्ग लेखकों को मिलेगी पेंशन, बनेगा ‘साहित्य कल्याण कोष’; सरकार बढ़ाएगी बजट

देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…

5 hours ago

उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी हरी झंडी

देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…

6 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…

6 hours ago

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

1 day ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

1 day ago