Categories: Life Style

बाल झड़ने और डैंड्रफ रोकने का रामबाण नुस्खा हैं घर की ये 4 चीजें

बाल झड़ने और डैंड्रफ रोकने का रामबाण नुस्खा हैं घर की ये 4 चीजें

नई दिल्ली: हेयर फॉल और डैंड्रफ बालों की ऐसी दिक्कतें हैं जिनसे अनके लोगों को दोचार होना पड़ता है. मौसम, खानपान, हेयर प्रोडक्ट्स और बालों का सही तरह से ख्याल ना रखने पर बालों के झड़ने की दिक्कत शुरू हो जाती है. इसके अलावा, रूखापन और रूसी बालों पर जम जाते हैं तो बालों के झड़ने की दिक्कत में पूरा-पूरा योगदान देते हैं. ऐसे में अगर आप भी बाल झड़ने से परेशान हैं और बालों की इन दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं तो घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये चीजें बाल झड़ना रोकने और डैंड्रफ दूर करने में रामबाण साबित होती हैं.

  1. नीम के पत्ते: नीम के पत्तों को हेयर केयर और स्किन केयर में अलग-अलग तरह से शामिल किया जा सकता है. बालों का झड़ना रोकने और डैंड्रफ हटाने के लिए मुट्ठीभर नीम के पत्तों को लेकर पीस लें. इन पत्तों को 4 से 5 कप गर्म पानी में डालें और रातभर रखा रहने दें. अगले दिन इस पानी को छानकर पत्ते अलग कर लें. नीम के पानी का आपको बाल धोने में इस्तेमाल करना है. इस पानी से बाल धोने पर हेयर फॉल कम होने में असर दिखता है.
  2. अंडा: प्रोटीन, सल्फर, जिंक और फॉस्फोरस से भरपूर अंडे बालों की कई दिक्कतों को दूर कर देते हैं. अंडे से हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगाया जाए तो बालों की ग्रोथ बेहतर होती है. वहीं, डैंड्रफ कम होने में भी असर नजर आता है. अंडे को बालों पर लगाने के लिए एक अंडे में एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही ऑलिव ऑयल मिला लें. ऑलिव ऑयल की जगह पर नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने पर तैयार हो जाएगा आपका हेयर मास्क. इस हेयर मास्क को बालों पर 25 से 30 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
  3. नारियल का तेल: नारियल के तेल का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह बालों की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों का रामबाण इलाज साबित होता है. फैटी एसिड्स वाले नारियल के तेल को हल्का गर्म करके बालों पर लगाया जाए और मालिश की जाए तो इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों को लंबे होने में मदद मिलती है. वहीं, नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर सिर पर लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है. नींबू के साथ नारियल तेल सफेद बालों को काला करने में भी असर दिखाता है.
  4. मेथी के दाने: पीले मेथी के दाने बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं. मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह मेथी पीसकर पेस्ट बनाएं और फिर बालों पर लगा लें. आधे घंटे लगाए रखने के बाद सिर धोकर साफ करें. बालों का झड़ना रोकने के लिए हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को जरूर लगाएं. इससे सिर की सतह पर जमी गंदगी, बिल्ड-अप और डैंड्रफ भी हटता है.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

9 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

14 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

15 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago