Web Stories

एक खूंखार डाकू vs महात्मा बुद्ध

एक बार की बात है कि मगध नाम के राज्य में अंगुलिमाल डाकू की दहशत फैली हुई थी. वह लोगों को लूटता था और फिर उनको मार देता था. लोगों को डराने के लिए वह जिसे भी मारता, उसकी एक उंगली काट लेता और उन उंगलियों की माला बनाकर पहनता.

इसलिए, उसका नाम अंगुलिमाल पड़ा. गांव के सभी लोग परेशान थे कि कैसे इस डाकू के आतंक से छुटकारा मिले. एक दिन गौतम बुद्ध उस गांव में आए. गांव के लोग उनकी आवभगत करने लगे. गौतम बुद्ध ने देखा कि गांव के लोगों में किसी बात को लेकर दहशत फैली है! तब गौतम बुद्ध ने गांव वालों से इसका कारण पूछा- ये सुनते ही गांव वालों ने अंगुलिमाल के आतंक का पूरा किस्सा उन्हें सुनाया.अगले ही दिन गौतम बुद्ध जंगल की तरफ निकल गए, गांव वालों ने उन्हें बहुत रोका पर वो नहीं माने. बुद्ध को आते देख अंगुलिमाल डाकू हाथों में तलवार लेकर खड़ा हो गया, पर बुद्ध उसकी गुफा के सामने से निकल गए, उन्होंने पलटकर भी नहीं देखा.
अंगुलिमाल डाकू उनके पीछे दौड़ा, पर दिव्य प्रभाव के कारण वो बुद्ध को पकड़ नहीं पा रहा था. थक हार कर उसने कहा- “रुको”. बुद्ध रुक गए और मुस्कुराकर बोले- मैं तो कब का रुक गया पर तुम कब ये हिंसा रोकोगे. अंगुलिमाल ने कहा- सन्यासी तुम्हें मुझसे डर नहीं लगता. सारा मगध मुझसे डरता है. तुम्हारे पास जो भी चीजें है निकाल दो वरना, जान से हाथ धो बैठोगे. मैं इस राज्य का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हूं. बुद्ध जरा भी नहीं घबराए और बोले- मैं ये कैसे मान लूं कि तुम ही इस राज्य के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हो. तुम्हें ये साबित करके दिखाना होगा.
अंगुलिमाल बोला बताओ- “कैसे साबित करना होगा?”. बुद्ध ने कहा- “तुम उस पेड़ से दस पत्तियां तोड़ कर लाओ”. अंगुलिमाल ने कहा- बस इतनी सी बात, “मैं तो पूरा पेड़ उखाड़ सकता हूं”. अंगुलिमाल ने दस पत्तियां तोड़कर ला दीं. बुद्ध ने कहा- अब इन पत्तियों को वापस पेड़ पर जाकर लगा दो.

अंगुलिमाल ने हैरान होकर कहा- टूटे हुए पत्ते कहीं वापस लगते हैं क्या ? तो बुद्ध बोले – जब तुम इतनी छोटी सी चीज को वापस नहीं जोड़ सकते तो तुम सबसे शक्तिशाली कैसे हुए ?
यदि तुम किसी चीज को जोड़ नहीं सकते तो कम से कम उसे तोड़ो मत, यदि किसी को जीवन नहीं दे सकते तो उसे मृत्यु देने का भी तुम्हें कोई अधिकार नहीं है. ये सुनकरअंगुलिमाल को अपनी गलती का एहसास हो गया. और वह बुद्ध का शिष्य बन गया. और उसी गांव में रहकर लोगों की सेवा करने लगा. आगे चलकर यही अंगुलिमाल बहुत बड़ा संन्यासी बना और अहिंसका के नाम से प्रसिद्ध हुआ. इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कोई भी इंसान कितना ही बुरा क्यों न हो, वह बदल सकता है.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago