UTTARAKHAND

प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा पर फिर मंडराए संकट के बादल, टीईटी की अनिवार्यता पर टिकी नजरें

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा एक बार फिर स्थगित हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद इस परीक्षा पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के अनुसार, इस मामले पर न्याय विभाग से परामर्श लिया जा रहा है और तब तक परीक्षा स्थगित रहेगी।

यह परीक्षा पहले ही राजकीय शिक्षक संघ के विरोध का सामना कर रही है। संगठन के विरोध के बाद सरकार ने सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया है, जिसकी दो बैठकें हो चुकी हैं।

टीईटी की अनिवार्यता बनी बड़ी वजह

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने बताया कि प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा में सहायक अध्यापक (एलटी) को भी शामिल किया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कई शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति के लिए टीईटी को अनिवार्य किया है। अब यह परीक्षण किया जा रहा है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के दायरे में आएगा या नहीं। इसी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए न्याय विभाग से राय मांगी गई है। जब तक इस पर स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक परीक्षा स्थगित रहेगी। इस संबंध में शासन द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग को भी पत्र लिखा जाएगा। यदि नियमावली में बदलाव की आवश्यकता पड़ी तो परीक्षा रद्द भी हो सकती है।

बड़ी संख्या में खाली हैं पद

गौरतलब है कि प्रदेश के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के स्वीकृत 1385 पदों में से 1184 पद खाली हैं।वहीं, प्रधानाध्यापकों के 910 स्वीकृत पदों में से 822 पद रिक्त हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए शासन ने प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा के लिए नियमावली में संशोधन भी किया था।

परीक्षा तिथि हो चुकी थी घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन मांगने के बाद परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी थी। आयोग के कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को होनी थी। लेकिन अब इस पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा गए हैं।

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति भी रुकी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति भी रोक दी गई है। हालांकि, सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है, लेकिन फिलहाल शिक्षकों की पदोन्नति रुकी हुई है। शिक्षा सचिव का कहना है कि प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा पदोन्नति नहीं है, फिर भी इस मसले पर न्याय विभाग का परामर्श लेना आवश्यक है।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

2 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

2 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

3 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

3 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

10 hours ago