UTTARAKHAND

पंतनगर विवि कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाला युवक गिरफ्तार

-समाचार पत्रों में आपत्तिजनक कार्ड रखकर किए थे वितरित
एसएसपी की कार्रवाई से हड़कंप
टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क
पंतनगर। पंतनगर विवि कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने के मामले को एसएसपी अजय गणपति ने गंभीरता से लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम के जरिये आपत्तिजनक प्रचार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि बीते 20 फरवरी को पन्तनगर यूनिवर्सिटी कैम्पस में समाचार पत्रों के अंदर आपत्तिजनक कार्ड वितरित किए गए। कार्ड पर अंग्रेजी में “Fast delivery, enjoy a drink at the comfort and safety of your home, we are just a call away” अंकित था, जिससे परिसर में शराब व अन्य मादक पदार्थों की होम डिलीवरी की आशंका बनी।विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की तरफ से इस पर रोष व्यक्त किया गया। पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच की गई। जांच के दौरान टैगोरनगर शक्तिफार्म सितारगंज निवासी देवाशीष विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास की तरफ से अखबारों में डालकर कार्ड बांटना सामने आया। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टीम में एसआई नरेन्द्र सिंह अधिकारी, कांस्टेबल भूपाल सिंह, राजेन्द्र कोरंगा आदि थे।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

15 hours ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

15 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘एंट्री’ पर गोदियाल का बड़ा बयान: ‘हाईकमान करेगा फैसला, सोशल मीडिया पर बयानबाजी से बचें नेता’

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…

21 hours ago

बदरी विशाल के महाभिषेक की तैयारी: नरेंद्रनगर राजदरबार में ‘गाडू घड़ा’ के लिए पिरोया गया तिल का तेल, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल):विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ शुरू…

22 hours ago

रामनगर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का ‘पीला पंजा’: ईओ और कांग्रेसी नेता के बीच तीखी झड़प; अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

रामनगर (नैनीताल) | नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ…

1 day ago