UTTARAKHAND

आप’ का बिगुलः सरकार को घेरा, पलायन और बेरोजगारी पर उठाए तीखे सवाल

नशा, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: आम आदमी पार्टी ने सरकार को बताया पूरी तरह विफल

खटीमा। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। खटीमा के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दया किशन कालोनी ने कहा कि राज्य की जनता बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है और सरकार बुनियादी समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन सरकार के पास रोजगार सृजन की कोई ठोस नीति नहीं है। महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा नशा सामाजिक संकट का रूप ले चुका है। इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था भी चरमराई हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो प्रदेश में ‘दिल्ली मॉडल’ की तर्ज पर विकास को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि जनता को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और जल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिल सके।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, नानकमत्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह चीमा, खटीमा विधानसभा अध्यक्ष करम सिंह राणा और ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह सामंत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

13 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

20 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

23 hours ago