Categories: Life Style

ये 3 नुस्खे बना देंगे बाल काले

Life Style : बालों में सफेदी आने का मतलब होता है आप एक मैच्योर उम्र में आ गए हैं. साथ ही, ये आपके अनुभवों की तरफ भी इशारा करते हैं. लेकिन बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण 18-19 साल की उम्र में ही बाल सफेद होने लग जा रहे हैं. जिससे निजात पाने के लिए लोग डाई, महंगे शैंपू और दवाईयों का सेवन कर रहे हैं. हम आपको यहां पर आंवले से तैयार 3 हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने सफेद बालों को काला कर सकती हैं. इससे आपके बाल नैचुरल ब्लैक हो सकते हैं.

आंवला हेयर मास्क 1 : नारियल तेल में ताजे आंवले काटकर एक पैन में गैस की आंच पर चढ़ा दीजिए. इसे आंच पर तब तक पकाएं जब तक आंवले के टुकड़े जलकर काले न हो जाएं. फिर आप गैस बंद कर दीजिए. अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दीजिए. फिर इस तेल को छानकर बोतल में भर लीजिए. अब आप बाल धोने से 3 घंटे पहले बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगा लीजिए, इसके बाद हेयरवॉश करिए. कुछ ही दिनों में आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे.

आंवला हेयर मास्क 2: नींबू के रस में आंवला पाउडर मिक्स करके बालों पर लेप की तरह लगा लीजिए. फिर कुछ घंटे बाद हेयरवॉश करिए. यह भी तरीका आपके बालों को काला करेगा.

आंवला हेयर मास्क 3: 25 ग्राम आंवला, आधा चम्मच कॉफी व 50 ग्राम मेहंदी के मिश्रण को दूध में भिगोकर बालों में लगाएं. 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दीजिए. इसके बाद हेयर वॉश कर लीजिए, ऐसा सप्ताह में 2 बार करें. इससे भी आपके बालों की सफेदी कम हो सकती है. 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड की सियासत में बड़ा धमाका: 3 पूर्व विधायकों और पूर्व मेयर समेत 6 दिग्गज आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को एक बड़ी हलचल देखने को मिलने वाली है।…

38 mins ago

उत्तराखंड: बिजली-पानी की बढ़ती दरों के खिलाफ हरीश रावत का मौन उपवास, अगले 15 दिनों तक राजनीति से बनाई दूरी

देहरादून: उत्तराखंड में प्रस्तावित बिजली और पानी की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ…

45 mins ago

Earth Hour 2026: आज एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा उत्तराखंड, जानें ‘ब्लैक आउट’ का कारण

देहरादून: आज शनिवार, 28 मार्च को पूरी दुनिया 'अर्थ आवर डे' (Earth Hour Day) मना रही…

1 hour ago

पीएम मोदी के हाथों होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, अप्रैल के पहले हफ्ते में दौरे की संभावना

देहरादून। दूनवासियों और दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे…

19 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: 10 साल में सबसे ठंडा रहा मार्च का चौथा सप्ताह, गर्मी के बाद फिर लौटी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मार्च के महीने में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को…

20 hours ago

दूसरे राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड भाजपा का ‘बूथ मैनेजमेंट’, स्टार प्रचारक के रूप में जल्द मोर्चा संभालेंगे सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन का डंका अब…

20 hours ago