Categories: Politics

पीएम मोदी बोले ‘उम्मीद और विश्वास के बाद अब गारंटी लेकर आया हूं’

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नलबाड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस पर जमकर हमला बोला वहीं उन्होंने कहा कि उम्मीद और विश्वास के बाद वे गारंटी लेकर नॉर्थ ईस्च में आए हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए लोग कहते हैं- 4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, “आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है और नॉर्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उसे भाजपा ने संभावनाओं का स्रोत बना दिया। कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वो मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। क्योंकि मेरा लिए आपका सपना ही मेरा संकल्प है।”

पीएम मोदी ने कहा, “2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी जब आया एक विश्वास लेकर आया और 2024 में जब मोदी असम की धरती पर आया है तब मोदी गारंटी लेकर आया है। ‘मोदी की गारंटी’ यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सियासी फायदे के लिए इन क्षेत्रों को अपने पंजे में फंसा कर रखा था। कांग्रेस के पंजे ने नॉर्थ ईस्ट को इसलिए जकड़ कर रखा था ताकि उनके लिए भ्रष्टाचार और लूट के दरवाजे खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है तो असम में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लागू हुआ है। असम आज केवल दूसरे राज्यों की बराबरी नहीं कर रहा, बल्कि विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस असम में सड़के नहीं होती थी, वहां 10 साल में 2,500 किलोमीटर नेशनल हाईवे बने हैं, आज देश का सबसे बड़ा ब्रिज भूपेन हजारिका सेतु असम में है, आज देश का सबसे लंबा बोगीबील ब्रिज असम में है, अब गुवाहाटी में असम का अपना एम्स खुल चुका है। असम के पांच जिलों में कैंसर अस्पताल खोलने की योजना में भी तेजी से काम चल रहा है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

16 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

16 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

17 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

19 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

22 hours ago