UTTAR PRADESH

अहमदाबाद हादसा: काशी में असंख्य दीपों से श्रद्धांजलि, गंगा आरती और विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन

Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें मृतकों के लिए काशी की गंगा आरती और विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन किया गया।

वाराणसी: अहमदाबाद विमान हादसे से काशी की जनता में भी शोक की लहर है. गुरुवार शाम को गंगा तट पर इस दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई. दशाश्वमेध घाट पर 1100 दीप जलाकर और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के माध्यम से विमान हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित नवग्रह मंडप में शांति पाठ का आयोजन किया गया. मंदिर के आचार्यों और पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से भी श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्ज्वलित किए गए और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए बाबा विश्वनाथ से परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई.

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित मां गंगा की आरती में भी अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को नमन किया गया. आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. आरती से पहले घाट पर 1100 दीपदान कर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई. इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव हनुमान यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.

शंकराचार्य और संतों ने जताया शोक

अहमदाबाद विमान हादसे पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह दुख का क्षण है और सभी हताहतों के प्रति सद्गति की प्रार्थना सह संवेदना है. अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

11 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

11 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

11 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

11 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

12 hours ago