Categories: UTTARAKHAND

Badrinath Dham:अमरनाथ नंबूदरी ने संभाला बदरीनाथ धाम के प्रभारी रावल का दायित्व,विधि विधान से किया गर्भगृह में प्रवेश

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व संभाल लिया है. वे बदरीनाथ धाम के 21वें रावल हैं.

नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने संभाला दायित्व

चमोली (उत्तराखंड):बदरीनाथ धाम में नए नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने अपनी तिलपात्री स्वीकार की और शनिवार को पंचधाराओं में स्थित जल से स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के परिसर में स्थित हवन कुंड में हवन किया और तप्त कुंड में स्नान किया। फिर वे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करके निवर्तमान रावल के साथ बाल भोग और आरती की।

इसके बाद, दोनों रावल स्वर्ण छड़ी के साथ रावल निवास में पहुंचे। अब से बदरीनाथ मंदिर में होने वाली सभी पूजाएं और अन्य धार्मिक कार्यक्रम नए नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा की जाएंगी।

विश्व प्रसिद्ध चार धाम में शुमार बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को भावभीनी विदाई दी गई. तमाम धार्मिक अनुष्ठान पूरी करने के बाद अमरनाथ नंबूदरी प्रभारी रावल पद पर विराजमान हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने बदरीनाथ धाम में स्थित पंच धाराओं में जाकर स्नान किया. इसके बाद मंदिर पहुंचकर हवन किया, फिर बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया.

हाल में ही बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. वे 10 सालों तक बदरीनाथ धाम के रावल रहे. जिसके बाद बदरी केदार मंदिर समिति ने उनके स्थान पर नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी (उम्र 30 वर्ष) को प्रभारी रावल नियुक्त किया. ऐसे में अमरनाथ नंबूदरी को दायित्व सौंपने के लिए 13 जुलाई से धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया.

धार्मिक अनुष्ठान के तहत शनिवार को नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी का मुंडन किया गया. फिर हवन और शुद्धिकरण कर उनका तिल पात्र किया गया. आज यानी 14 जुलाई की सुबह प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पंच पंचतीर्थ स्नान किया. जिसके तहत बदरीनाथ मंदिर के पास मौजूद पंच शिलाओं (पंच शिला, नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरुड़ शिला, मार्कण्डेय शिला) के दर्शन किए. फिर तप्त कुंड, विष्णुपदी गंगा, अलकनंदा, ऋषि गंगा, कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड में स्नान किया.

निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने कार्यकाल की प्रात:काल को होने वाली अभिषेक और पूजा की. उसके बाद सुबह साढ़े 7 बजे बाद उन्होंने अंतिम बाल भोग लगाया. उसके बाद नए प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र और स्वर्ण छड़ी (शिंगौल) सौंपी. स्वर्ण छड़ी लेकर पहली बार प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के लिए प्रवेश किया.

आज से प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी सायंकालीन और कल यानी 15 जुलाई से प्रात: कालीन से सायंकालीन पूजा करेंगे. वहीं, आज धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति कार्यालय सभागार में भव्य विदाई दी गई. इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त रावल के विदाई समारोह के दौरान अभिनंदन पत्र पढ़कर सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को सौंपा. वहीं, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को शुभकामनाएं दी.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

4 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

5 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

6 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

1 day ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

1 day ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

1 day ago