देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सरकार एक तंत्र विकसित कर रही है, जिसके अंतर्गत शहीद सैनिकों के परिवारों को स्वतः ही नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने इसके साथ ही शहीदों के नाम पर स्कूल, कॉलेज और सड़कों के नामकरण की भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने कठुआ आतंकी हमले में बलिदान करने वाले पांच सैनिकों के परिवारों को सरकारी नौकरी का ऐलान भी किया।
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम प्रोजेक्ट की समीक्षा की और सैन्य धाम निर्माण में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए 15 अक्तूबर तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोटाही की अनुमति नहीं दी और विभागीय मंत्री को नियमित रूप से संस्थागत समीक्षा करने का निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कठुआ हमले में बलिदान सैनिकों के परिवारों को शीघ्र सरकारी नौकरी देने की कार्रवाई करने के लिए समय सीमा तय करने का भी कहा है।
मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम के निर्माण के बाद उसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी एमडीडीए को सौंपने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सैन्य धाम के निर्माण में आ रहे भूमि विवादों के समाधान के लिए डीएम देहरादून को भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सैन्य धाम के 500 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य प्रतिबंधित करने के आदेश को निरस्त कर युक्ति संगत बनाने का। इस निर्णय को बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…
देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…
देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…
नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…