UTTARAKHAND

अनंत अंबानी पत्नी राधिका संग पहुंचे हरिद्वार, हर की पैड़ी पर विधिवत किया गंगा पूजन

हरिद्वार, उत्तराखंड।
देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी रविवार को पत्नी राधिका मर्चेंट और अपने करीबी मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर विधिवत गंगा पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।

पूजन के दौरान श्री गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट से दुग्धाभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आराधना करवाई। इसके पश्चात श्री गंगा सभा के कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया।

गंगा सभा की विजिटर बुक में अनंत अंबानी ने लिखा,

“हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर अत्यंत सुखद अनुभूति हुई। मां गंगा का आशीर्वाद हमारे परिवार पर बना रहे।”

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि अनंत अंबानी ने भारत की समृद्धि और शक्ति के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा कि वे भारत को उन्नति के शिखर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा,

“अनंत अंबानी सनातन परंपरा में आस्था रखते हैं, जो सभी सनातनियों के लिए प्रेरणा है।”

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि अनंत अंबानी ने अपनी पत्नी और इष्ट मित्रों के साथ मां गंगा का पूजन कर पूरे भारत के समृद्धशाली और शक्तिशाली होने की कामना की. मां गंगा उनके परिवार पर कृपा बनाए रखें. वो भारत को उन्नति के मार्ग पर ले जाएं. वो भारत ही नहीं पूरे विश्व के नंबर वन उद्योगपति बने. उन्होंने कहा की अनंत अंबानी सनातनी परंपरा में विश्वास रखते हैं. यह सभी सनातियों के लिए प्रेरणा है.

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि पहली बार अंबानी परिवार हरिद्वार आया है. अनंत अंबानी और उनकी पत्नी को मां गंगा के तट पर आकर सुखद अनुभव की अनुभूति हुई है. उन्होंने गंगा सभा में लिखा कि मां गंगा का आशीर्वाद उनके परिवार पर बना रहे. उन्होंने गंगा सभा की व्यवस्थाओं की सराहना भी की.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

52 mins ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

1 hour ago

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

21 hours ago