Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में लंपी वायरस को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता: पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून: राजस्थान के कई क्षेत्रों में एक बार फिर गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग फैलने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें लंपी रोग से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

सीमाओं पर सतर्कता और टीकाकरण के निर्देश:
लंपी वायरस की राजस्थान में पुष्टि के बाद, उत्तराखंड में इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राज्य की अन्य सीमाओं पर पशुरोग नियंत्रण निगरानी दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, सीमावर्ती क्षेत्रों में रिंग टीकाकरण अभियान तुरंत शुरू करने का आदेश भी दिया गया है। मंत्री बहुगुणा ने एफएमडी (फुट एंड माउथ डिज़ीज) टीकाकरण अभियान के साथ-साथ अगले 10 दिनों में सभी जिलों में बचे हुए गोवंशीय पशुओं का भी टीकाकरण पूरा करने का निर्देश दिया है।

टीकाकरण कवरेज 78% तक पहुंचा:
प्रदेश में अभी तक 78% गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन बाकी बचे पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण और रोग वैक्टर नियंत्रण के प्रयासों को और तेज करने की बात कही गई है। इसके तहत सभी जिलों में तत्काल कार्रवाई दल का गठन करने और पशुपालकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस बीमारी के संभावित प्रसार को रोका जा सके।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

6 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

6 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

16 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

16 hours ago