UTTARAKHAND

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा किया मोबाइल, अगली सुनवाई तय

Ankita Bhandari Case:अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने जिला न्यायालय में अपना मोबाइल फोन जमा कराया। न्यायालय की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल को सील कर सुरक्षित रखा गया।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एसआईटी ने हरिद्वार में अभिनेत्री उर्मिला सनावर से करीब सवा छह घंटे तक गहन पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान वायरल वीडियो/ऑडियो के स्रोत, उसके प्रसार और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को लेकर कई अहम सवाल किए गए थे। इसी जांच प्रक्रिया के तहत आज कोर्ट में मोबाइल जमा कराने की कार्रवाई की गई।

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में शुक्रवार को जिला न्यायालय में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अदालत में उपस्थित होकर अपना मोबाइल फोन जमा करा दिया। न्यायालय की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल को कोर्ट में सील कर सुरक्षित रखा गया।

वहीं, प्रकरण में नामजद पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से अधिवक्ता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अगली तिथि तक का समय मांगा, जिसे अदालत ने संज्ञान में लेते हुए स्वीकार कर लिया और आगामी सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोशनाबाद कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अदालत परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जाती रही।

इस दौरान मामले के विवेचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी, इंस्पेक्टर योगेश दत्त और सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ अदालत में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल जमा कराने की प्रक्रिया की निगरानी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी संभाली।

सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच के तहत दोनों पक्षों के वॉयस सैंपल भी अदालत में जमा कराए जाएंगे। वॉयस सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

11 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

11 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

11 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

11 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

12 hours ago