Categories: Politics

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नारा देना आसान था, लेकिन प्रियंका गांधी कभी लड़कियों के लिए नहीं लड़ीं

शिमला:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि “नारा देना आसान था ‘मैं एक लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं’, लेकिन वह कभी लड़कियों के लिए नहीं लड़ीं और न ही उनके लिए खड़ी हुईं। महिलाओं पर अत्याचार किया गया।” अपराध भी हुए, मारीं भी गई, लेकिन प्रियंका गांधी नजर नहीं आईं।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहा कांग्रेस के काउंसलर की बेटी थी। निकाह करने के लिए जबरन निकाह करने के लिए उन्होंने मना किया। गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी सरकार में उनके काउंसलर की बेटी को न्याय नहीं मिला, लेकिन वह नजर नहीं आई। लडकी हूं पर लड़ नहीं सकती हूं। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ₹1,500 महीना वादा करके गई थी। 16 महीने हो गए शक्ल नहीं दिखाई और न ही एक पाई भी महिलाओं को दिलाई।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कहते हैं 24 घंटे में पैसा दूंगा। 16 महीने में 24 घंटे आए। आपकी सरकार सोई रही। अब तो आपकी सरकार का जाने का समय आया। मैंने सवाल किए थे राहुल गांधी जी से भी कि ऐसी कौन सी मजबूरी है कि पाकिस्तान की तारीफ करनी जरूरी है? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा लेना जरूरी है? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि आपको सैनिकों के शौर्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना जरूरी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसी कौन सी मजबूरी की कांग्रेस को रक्षा सौदों में दलाली खानी जरूरी है? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि एससी एसटी, ओबीसी का पांच पर्सेंट कोटा कम करना खाना कांग्रेस की मजबूरी है? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि लोगों की संपत्ति को वापस लेकर वितरण करना, बाकियों में बांट देना, घुसपैठियों को दे देना ये कांग्रेस की रणनीति है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरा सवाल है ऐसी कौन सी मजबूरी है कि सनातन धर्म को कुचलना जरूरी है। राम मंदिर को पारित करना जरूरी है, राम मंदिर पर ताला लगाना जरूरी है और राम मंदिर को बुलडोजर चलाना कांग्रेस की कौन सी मजबूरी है, क्या मजबूरी है? कांग्रेस पार्टी बताए, हिंदुओं को अपमानित करना भारत को नीचा दिखाना और पाकिस्तान चीन के तारीफ के पुल बांधना कांग्रेस की कौन सी मजबूरी है? इनका शरीर हिंदुस्तान में है, इनका दिल पाकिस्तान में है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान वालों का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता है और कांग्रेस वालों का दिल धड़कता है। पाकिस्तान वालों के लिए। कहते हैं वहां से वाघा बॉर्डर खोल कर मरीज लाएंगे। अरे जिन्होंने यहां पर मुर्दे कर दिए, कसाब ने आकर जिस तरह से मारा, आपकी सरकार, कांग्रेस की सरकार कुछ नहीं कर पाई। नपुंसक सरकार बनकर रही आपकी। और आप कहते वाघा बॉर्डर खोल देंगे। कभी आप उनसे दोस्ती कर लेंगे। क्या मजबूरी है? पाकिस्तान के साथ दोस्ती करने की? सवाल यह खड़ा होता है कि वो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देती रहेगी, तब तक भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

16 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

16 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

17 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

19 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago