Categories: DELHI

दिल्ली में 57 साल में आयानगर और रिज में तापमान ऑल टाइम हाई: कई जगह पारा 50 के पास, कल लू और गर्मी का रेड अलर्ट

नई दिल्ली:उत्तर भारत समेत दिल्ली में प्रचंड गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। मुंगेशपुर, व नरेला में तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पूरी दिल्ली के मानक केंद्रो में सबसे अधिक रहा। जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर में और रिज में 51 साल में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग एक मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने पहला कि अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद मिलेगी मामूली राहत
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। बुधवार (29 मई) को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि दिन में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 30 मई को भी लगभग ऐसी स्थिति रहेगी। शाम से मौसम में बदलाव होगा। विभाग के अनुसार 31 मई व एक जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट होगी। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। विभाग ने 31 मई व एक जून को मामूली बारिश व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। जून के पहले सप्ताह तक भले ही तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाए लेकिन गर्मी 45 डिग्री से अधिक वाली ही महसूस होगी। 

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

15 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

15 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

16 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

18 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago