Categories: sports news

अर्शदीप सिंह का धमाका: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज के रिकॉर्ड की बराबरी!

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, जिसका पहला मुकाबला ग्वालियर के न्यू सवाई माधवराव सिंधिया स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, और टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। बांग्लादेश ने पहले 6 ओवर्स में सिर्फ 39 रन बनाए और 2 विकेट खोए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में बांग्लादेश के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजते हुए इस शानदार शुरुआत में अहम भूमिका निभाई।

अर्शदीप की इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

पावरप्ले में 9वीं बार 2 विकेट लेने वाले अर्शदीप

अर्शदीप सिंह का टी20 इंटरनेशनल करियर लगातार शानदार प्रदर्शन से भरा रहा है, खासकर पावरप्ले ओवर्स में। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 9वीं बार पावरप्ले में 2 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए, और इसी के साथ उन्होंने जोश हेजलवुड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूज़ीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी हैं, जिन्होंने 13 बार पावरप्ले में यह कारनामा किया है।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा 2 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  1. टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 13 बार
  2. नवीन उल हक (अफगानिस्तान) – 11 बार
  3. अर्शदीप सिंह (भारत) – 9 बार
  4. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 9 बार

डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा पावरप्ले विकेट

7 जुलाई 2022 को अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से अर्शदीप सिंह ने पहले 6 ओवर्स में 32 विकेट झटके हैं, जो इस अवधि में किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है। उनके पीछे रवांडा के गेंदबाज जेप्पी बीमेनयीमाना हैं, जिन्होंने 29 विकेट लिए हैं।

अर्शदीप सिंह का यह प्रदर्शन दिखाता है कि वह भारतीय टीम के लिए न केवल एक प्रमुख गेंदबाज बनकर उभरे हैं, बल्कि वह अपने अनुभव और कौशल से पावरप्ले में विपक्षी टीमों को लगातार परेशानी में डालने में सफल हो रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

5 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

7 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

7 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

7 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

7 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago