UTTARAKHAND

औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, उत्तराखंड में कई स्थानों के नाम बदले

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव जनभावना और भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

बदले गए स्थानों के नए नाम:

हरिद्वार जिला
✅ औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर
✅ गाजीवाली → आर्य नगर
✅ चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर
✅ मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट
✅ खानपुर कुर्सली → अंबेडकर नगर
✅ इदरीशपुर → नंदपुर
✅ खानपुर → श्री कृष्णपुर
✅ अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

देहरादून जिला
✅ मियांवाला → रामजीवाला
✅ पीरवाला → केसरी नगर
✅ चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर
✅ अब्दुल्लापुर → दक्षनगर

नैनीताल जिला
✅ नवाबी रोड → अटल मार्ग
✅ पनचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला
✅ नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्या पूरी

सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर इन नाम परिवर्तनों की सूची साझा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर के नाम से जाना जाएगा।

देशभर में ईद-उल-फित्र का जश्न

सोमवार को ईद-उल-फित्र पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई गई। शाही ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। कई जगहों पर फूलों की बारिश कर भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी गई।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

2 mins ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

12 mins ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

36 mins ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

19 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

19 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

19 hours ago