UTTARAKHAND

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो ट्रैवलर; एक महिला की मौत, 17 घायल

चमोली/जोशीमठ: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोशीमठ के समीप पैनी नामक स्थान पर श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 17 अन्य यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मृतका की हुई पहचान

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला यात्री की पहचान गाजियाबाद निवासी आरती के रूप में हुई है। ज्योर्तिमठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई है और अन्य 17 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।” पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

चमोली में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले, बीती 30 मई को भी चमोली जिले के देवाल विकासखंड के अंतर्गत ल्वाणी गांव के समीप एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे।

लगातार हो रहे इन हादसों को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालुओं और चालकों से पहाड़ी मार्गों पर अत्यंत सावधानी बरतने, गति सीमा को नियंत्रित रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

3 mins ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

30 mins ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

2 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

22 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

22 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

23 hours ago