Categories: Life Style

बालों के लिए भी फायदेमंद है तुलसी के पत्ते

बालों के लिए भी फायदेमंद है तुलसी के पत्ते

नई दिल्ली: तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है। पूजा से लेकर सेहतमंद रहने तक कई चीजों में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी खांसी दूर करने के लिए तुलसी की चाय पीते हैं। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। खाने से लेकर चेहरे पर लगाने और बालों में भी तुलसी के पत्तों का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। बालों की ग्रोथ, रूखापन कम करने और बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी का उपयोग किया जाता है। बालों पर तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करते हैं जानिए 

बालों के लिए तुलसी के फायदे

  • तुलसी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों को डैंड्रफ की समस्‍या से राहत पहुंचाते हैं।
  • बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए तुलसी के पत्तों का पानी फायदेमंद माना जाता है।
  • स्कैल्प पर किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए तो तुलसी का लेप लगाने से कम हो जाता है।
  • बालों में चमक लाने और हेल्दी बनाने के लिए तुलसी के अर्क का उपयोग किया जाता है।
  • जिन लोगों को दोमुंहे बालों से बचने है उन्हें तुलसी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • रूखे बालों से ड्राईनेस कम करने के लिए तुलसी के अर्क को नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं।
  1. तुलसी वॉटर- बालों को धोने के लिए तुलसी के पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए तुलसी के पत्ते पानी में डालकर उबाल लें और फिर इस पानी से बालों को धो लें।
  2. तुलसी नारियल तेल- रूखे और बेजान बालों के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए नारियल के तेल में तुलसी की पत्ते डालकर गर्म कर लें। इस तेल की मालिश करें और फिर बालों पर हॉट टॉवल लगा लें। इससे बालों का रूखापन दूर हो जाएगा।
  3. तुलसी नीम हेयर मास्क- बालों के लिए तुलसी और नीम दोनों ही फायदेमंद होते हैं। तुलसी के पत्तो को नीम के पत्तों के साथ मिलाकर पीस लें और इसे पेस्ट को बालों पर लगा लें। करीब आधा घंटे बाद सादा पानी से धो लें।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

14 hours ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

15 hours ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

15 hours ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

3 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

3 days ago