Categories: sports news

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा खुलासा: PCB को मिला BCCI का सीधा जवाब

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। टूर्नामेंट में अब केवल 100 दिन ही बाकी हैं, लेकिन PCB हाईब्रिड मॉडल पर सहमत नहीं हो पा रहा। इस बीच, PCB की ओर से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल, ICC ने PCB को एक ईमेल भेजा है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग नहीं लेगी। यह मेल PCB अध्यक्ष के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अपनी नीति का खुलासा तभी करेगा जब ICC से लिखित में कोई जवाब मिलेगा। अब भारत के इस आधिकारिक जवाब के बाद PCB पर दबाव बढ़ गया है।

BCCI और PCB आमने-सामने

PCB ने बयान जारी कर बताया कि ICC से मिले ईमेल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि BCCI ने भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से इनकार कर दिया है। PCB के प्रवक्ता ने इस मेल को पाकिस्तान सरकार के परामर्श और मार्गदर्शन के लिए भेज दिया है। फिलहाल PCB ने इस मामले पर और कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना साफ है कि भारतीय टीम किसी भी परिस्थिति में पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं है।

PCB को हाईब्रिड मॉडल अस्वीकार्य

PCB अध्यक्ष नकवी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ‘हाइब्रिड मॉडल’ उन्हें स्वीकार्य नहीं है। अब BCCI के जवाब के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अधर में लटक गया है। इससे पहले एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते हाईब्रिड मॉडल अपनाया गया था और भारतीय टीम ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। लेकिन इस बार PCB इस मॉडल को अपनाने के पक्ष में नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने साल 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2012-13 में व्हाइट बॉल सीरीज, 2016 में टी20 वर्ल्ड कप और पिछले साल 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए भारत आ चुकी है।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

1 hour ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

21 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

22 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

1 day ago