Categories: WORLD

सेमेरू ज्वालामुखी फिर धधका: 11 महीनों में 1738 बार विस्फोट, अलर्ट जारी

दुनिया में लगभग 1500 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो कभी भी विस्फोट कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं?

दरअसल, इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं। इस देश में कुल 121 ज्वालामुखी हैं, जिनमें से 1800 के बाद सक्रिय होने वाले 74 ज्वालामुखी अब भी सक्रिय हैं। 1950 से अब तक 58 ज्वालामुखी सक्रिय रूप से कार्यशील हैं, जिनमें कभी भी विस्फोट हो सकता है। इनमें सात ऐसे ज्वालामुखी भी हैं जो लगातार विस्फोट कर रहे हैं—क्राकटाउ, मेरापी, लेवोटोलोक, कारांगेटांग, सेमेरू, इबू और डुकोनो।

इंडोनेशिया के जावा में स्थित सेमेरू ज्वालामुखी ने सोमवार सुबह 03:35 बजे एक बार फिर से विस्फोट किया, जिससे राख का गुबार एक किलोमीटर ऊपर तक फैल गया। इससे पहले सुबह 01:47 बजे 146 सेकंड के लिए एक और विस्फोट हुआ, जिसमें एक किलोमीटर ऊंचाई तक राख देखी गई। सेंटर फॉर वोल्केनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन ने इस ज्वालामुखी के शिखर से 8 किलोमीटर के दायरे में किसी भी गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हाल ही में, इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी में 7 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद राख का गुबार 5,000 मीटर की ऊंचाई तक फैल गया था, जिसके चलते उच्चतम एविएशन अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

12 mins ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

20 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

20 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

23 hours ago