नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि चांदी की कीमत में 600 रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 91,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शनिवार के कारोबारी सत्र में सोना 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। भाषा की खबर के मुताबिक, आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती खरीदारी और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में यह बदलाव देखा गया।
खबर के मुताबिक, सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग को बताया है। 18 जुलाई से पिछले चार सत्रों में चांदी 3,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुकी है। 18 जुलाई को यह 400 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 12 रुपये की गिरावट के साथ 72,978 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में आपूर्ति वाले करार का भाव 12 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस करार में 10,689 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की वायदा कीमतों में यह गिरावट देखी गई।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…