Categories: Business

सोने की धमाकेदार गिरावट, चांदी में भी मंदी! क्या है नए दाम?

नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रुख और व्यापारियों की मुनाफावसूली से सोने में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 2,300 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि दिल्ली में सोना 1,450 रुपये की गिरावट के साथ 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये लुढ़ककर 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसका पिछला बंद भाव 85,800 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह पिछले बंद भाव से 1,450 रुपये कम है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (कमोडिटी मार्केट) में हाजिर सोना 2,310 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से 55 डॉलर नीचे है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर लंबे समय तक ऊंची बनाए रखने के संकेतों के बीच मांग में कमी आने से मंगलवार को सोने की कीमतों में और गिरावट आई। गांधी ने कहा कि कारोबारियों ने भी अपने निवेश को सुरक्षित माने जानी वाली संपत्ति से जोखिम वाली संपत्तियों में स्थानांतरित कर दिया है। इससे हाल की तेजी के बाद कीमती धातुओं में मुनाफावसूली हुई है। चांदी भी गिरावट के साथ 26.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 27.95 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है और इस गिरावट का कारण दो दिनों के भीतर कॉमेक्स गोल्ड में तेज नरमी है। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 70,000 रुपये के करीब सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अगर कीमतें इस स्तर से नीचे गिरती हैं, तो 68,500 रुपये तक एक और बिकवाली हो सकती है। इसका कारण पश्चिम एशिया में जोखिम धारणा का हल्का पड़ना है।’’ इस बीच, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोना 754 रुपये टूटकर 70,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सबसे अधिक कारोबार वाला जून अनुबंध दिन के कारोबार के निचले स्तर 70,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा, मई डिलिवरी वाला चांदी अनुबंध भी 728 रुपये या 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

6 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

6 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

6 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago