Categories: UTTARAKHAND

बिनसर हादसा: सीएम धामी ने पीसीसीएफ व सभी वन अफसरों से किया जवाब तलब

देहरादून:बिनसर वन्यजीव विहार में हुई वनाग्नि की भीषण घटना के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख स्पष्ट हो गया है। सीएम धामी ने पीसीसीएफ (हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन सहित समस्त प्रमुख वन अधिकारियों से स्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है।सीएम ने उन सभी दिशा-निर्देशों पर हुई कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है, जो उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में हुई समीक्षा बैठकों में दिए थे।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर कुछ और अफसरों पर गाज गिर सकती है। बता दें कि राज्य में वनाग्नि की घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया था और वह लोकसभा चुनाव प्रचार को बीच छोड़ कर उन्होंने समीक्षा बैठक में वन अधिकारियों को दफ्तरों से बाहर निकल कर फील्ड में जाने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश के बाद पीसीसीएफ ने वन मुख्यालय में तैनात सभी प्रमुख वन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी थी और उन्हें क्षेत्रीय भ्रमण करने के निर्देश दिए थे।अब मुख्यमंत्री ने इस बारे में पूछा है कि कितने अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण किया और उन्होंने वनाग्नि रोकने के लिए अपने क्या एक्शन प्लान उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री वनाग्नि पर काबू पाने के लिए अल्पकालिक उपायों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने वनाग्नि बुझाने के लिए फायर वाचर्स को उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए थे, इस बारे में भी उन्होंने जानकारी तलब की है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 mins ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

2 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

2 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

2 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

23 hours ago