UTTARAKHAND

अब प्रगणकों को नहीं देना होगा घंटों जवाब: उत्तराखंड में 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन जनगणना; जानें कैसे 15 मिनट में खुद भरें अपनी जानकारी

देहरादून/नैनीताल। आगामी जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब आपको जनगणना कर्मचारियों (प्रगणकों) को घर के दरवाजे पर लंबी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। 10 अप्रैल से शुरू होने वाले पहले चरण (मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना) के तहत आप खुद ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण भर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में महज 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

पोर्टल हुआ लाइव: लैपटॉप पर मैपिंग करना होगा आसान
उत्तराखंड में ‘मकान स्व-गणना’ के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://se.census.gov.in) 10 अप्रैल से सक्रिय हो जाएगी। विशेषज्ञों का सुझाव है कि मोबाइल के बजाय लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करें, क्योंकि इसमें मैप पर घर की लोकेशन मार्क करना अधिक सटीक और आसान होगा।

इन 5 स्टेप्स में पूरी होगी प्रक्रिया:

  1. रजिस्ट्रेशन: पोर्टल पर जाकर अपने राज्य का चुनाव करें। परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।
  2. OTP वेरिफिकेशन: मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें। (ध्यान रहे: भाषा का चयन सावधानी से करें, यह बाद में नहीं बदलेगा)।
  3. मैपिंग (सबसे अहम): स्क्रीन पर एक ‘इंटरएक्टिव मैप’ दिखेगा। इसमें लाल मार्कर को खींचकर (Drag) अपने घर के सटीक स्थान पर रखना होगा।
  4. प्रश्नावली: घर और सदस्यों से संबंधित सामान्य सवालों के जवाब दें।
  5. SE-ID जनरेट: सबमिट करने के बाद 11 अंकों की एक ‘विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या’ (SE-ID) मिलेगी, जो ‘H’ अक्षर से शुरू होगी। इसे संभाल कर रखें।

भास्कर खास: इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एक नंबर, एक परिवार: एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के रजिस्ट्रेशन के लिए किया जा सकेगा।
  • बदलाव संभव नहीं: ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद परिवार के मुखिया का नाम और चुनी गई भाषा बदली नहीं जा सकेगी।
  • ड्राफ्ट सेव की सुविधा: आप जानकारी भरते समय उसे ‘ड्राफ्ट’ में सेव कर सकते हैं, लेकिन फाइनल सबमिट के बाद कोई सुधार नहीं होगा।

जब प्रगणक आपके घर आए, तो क्या करें?

जब जनगणना कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर पहुंचे, तो आपको बस अपनी 11 अंकों की SE-ID दिखानी होगी। यदि आईडी का मिलान उनके रिकॉर्ड से हो जाता है, तो आपका डाटा सीधे स्वीकार कर लिया जाएगा। आपको दोबारा लंबी पूछताछ और सवालों के जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, आईडी न मिलने या गलत होने पर प्रगणक को दोबारा जानकारी लेनी होगी।

अपील: तकनीक का लाभ उठाएं

“स्व-गणना की प्रक्रिया बहुत सरल है। जो लोग ऑनलाइन विवरण भर देंगे, उनके लिए जनगणना का पहला चरण बेहद आसान हो जाएगा। हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस डिजिटल पहल का हिस्सा बनें।”– इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

10 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

10 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

10 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

12 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

15 hours ago