UTTARAKHAND

चमोली: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, दो कुख्यात बदमाश जिला बदर

पुलिस ने बदमाश को किया जिला बदर

गोपेश्वर (चमोली), 21 जुलाई, 2025

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका के चलते यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

हवा सिंह और विक्की पर गिरी गाज

थराली थाना पुलिस ने पवन सिंह उर्फ हवा सिंह, निवासी गुडम स्टेट तलवाड़ी, को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया है। पुलिस के अनुसार, हवा सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। वह कई बार अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए भी पकड़ा गया था और गांव-गांव में अवैध शराब पहुंचाने का काम करता था। पुलिस को आशंका थी कि वह पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब बांटकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे ग्वालदम बॉर्डर से बागेश्वर जिले की सीमा में छोड़ दिया।

थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि “पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।”

पोखरी में भी हुई कार्रवाई

वहीं, दूसरी ओर चमोली पुलिस ने पोखरी थाने में भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुलवीर उर्फ विक्की, निवासी मोगठा, को जिला बदर किया है। विक्की पर भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सख्त हिदायत दी है कि वे निर्धारित समय से पहले चमोली जिले की सीमा में प्रवेश न करें, अन्यथा उनके खिलाफ और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार नजर रख रही है और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर माहौल को सुरक्षित बनाने में जुटी है।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट: जवाड़ी के पास टनल में अचानक भू-धंसाव, तेजी से भरा पानी

रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…

13 hours ago

उत्तराखंड के साहित्यकारों के लिए बड़ी खबर: बुजुर्ग लेखकों को मिलेगी पेंशन, बनेगा ‘साहित्य कल्याण कोष’; सरकार बढ़ाएगी बजट

देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…

13 hours ago

उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी हरी झंडी

देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…

14 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…

14 hours ago

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

2 days ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 days ago