UTTARAKHAND

चमोली हादसा: व्यास गंगा के पास वर्कशॉप में लगी आग, कई गाड़ियां खाक

चमोली में वर्कशॉप में लगी आग

चमोली: गैरसैंण नगर पंचायत सीमा पर स्थित व्यास गंगा के पास एक गाड़ियों के वर्कशॉप में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वर्कशॉप मालिक को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच की जा रही है।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आगरचट्टी गांव के लोगों ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं और गैराज के मालिक मनोज नेगी के पिता त्रिलोक सिंह नेगी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और मेहलचोरी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि जब तक वे और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और गैराज पूरी तरह से जल चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्कशॉप के अंदर खड़ी गाड़ियां और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने उपजिलाधिकारी गैरसैंण से बात कर पीड़ित वर्कशॉप मालिक को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

Tv10 India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आवास में शहद की मिठास: पहले चरण में निकला 60 किलो शुद्ध शहद, CM धामी ने दिए ‘3-B गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…

39 mins ago

केदारघाटी में दहशत: मंदाकिनी का अचानक बदला रंग और बढ़ा जलस्तर, निर्माण कार्यों की लापरवाही ने खड़ा किया बड़ा खतरा

न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…

49 mins ago

शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…

1 hour ago

यमुनोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान: ‘गैर-सनातनियों के प्रवेश पर सरकार ले फैसला, रोकना प्रशासन का काम

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…

1 hour ago

उत्तराखंड के 3 जिलों में हिमस्खलन का ‘लेवल-2’ अलर्ट; सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचे इलाकों से बचने की सलाह

देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…

5 hours ago

देहरादून में श्रद्धा का अद्भुत संगम: सीएम धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- ‘यह सनातन परंपरा का सम्मान’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…

6 hours ago