UTTARAKHAND

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य से बदसलूकी मामले ने पकड़ा तूल, चारधाम महापंचायत ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

देहरादून:प्रयागराज माघ मेले में मौनी आमावस पर्व पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुई घटना की चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने कड़ी निंदा की है। महापंचायत ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि माघ मेले के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य साधु संतों के साथ जो अशोभनीय व्यवहार पुलिस व प्रशासन ने किया, उसकी महापंचायत कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के उच्च पदस्थ धर्माचार्य के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म पर हमला है।
ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि यह अशोभनीय व्यवहार सनातन का अपमान है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केदार सभा के सदस्य एवं चार धाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताते हुए कहा कि यह निंदनीय है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

10 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

10 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago