UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा 2026: ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, ऋषिकेश और विकासनगर में 24 घंटे खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर

चारधाम यात्रा 2026:’अतिथि देवो भव:’ की तर्ज पर होगा श्रद्धालुओं का स्वागत; ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर 24 घंटे खुलेंगे चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम सविन बंसल। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी श्रद्धालुओं का स्वागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को 15 अप्रैल तक यात्रा से जुड़ी समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऋषिकेश में 30 तथा विकासनगर में 20 काउंटरों पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर मोबाइल पंजीकरण टीमें भी तैनात की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार की यात्रा ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा पर आधारित होगी और श्रद्धालुओं को देवभूमि में सेवा का सकारात्मक अनुभव दिया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड: नंधौर अभयारण्य में पहली बार कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ ऊदबिलावों का झुंड, पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बड़ी खुशखबरी

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित नंधौर वन्यजीव अभयारण्य से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरणविदों…

2 hours ago

टी20 विश्व कप: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत ने ग्रुप ए के अपने…

15 hours ago

IND vs NED Highlights: भारत का विजय रथ जारी, नीदरलैंड को 17 रन से हराया

अहमदाबाद:T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड…

15 hours ago

रुद्रपुर: स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत थीम पर बच्चों ने रंगी पेंटिग

स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत थीम पर बच्चों ने रंगी पेंटिग ढोल-नगाड़ों, संगीत के साथ…

1 day ago

देहरादून में लोनिवि कर्मियों का सचिवालय कूच, बैरिकेडिंग पर धरना

देहरादून: प्रदेश के 13 जनपदों से राजधानी देहरादून पहुंचे लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के कर्मचारियों ने…

1 day ago

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, खिलाड़ियों को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड में खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित 'मुख्यमंत्री…

1 day ago