UTTARAKHAND

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का भव्य आगाज: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम पर हुई पहली पूजा

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में आज से विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए, जिसके पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद साक्षी बने। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। उत्तरकाशी जिले में स्थित इन दोनों ही पवित्र धामों में सबसे पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न करवाई गई, जिसमें देश के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।

सीएम धामी ने किया देशवासियों का स्वागत
चारधाम यात्रा शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देशवासियों का स्वागत किया है और उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया है। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा होने को सीएम धामी ने गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बहुत गहरा लगाव है। वे खुद चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार अपडेट लेते रहते हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट भी खुलने वाले हैं, जिसके बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा पूरी तरह विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी और देवभूमि में आस्था की गंगा बहेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: सुपरजोन, जोन और सेक्टर में बंटी व्यवस्था
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं पिछले कई दिनों से यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए इसे 2 सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जगहों पर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वॉच एंड वार्ड और 13 सीजनल चौकियां सक्रिय की गई हैं। इसके अलावा यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए 12 पर्यटन पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं और खोया-पाया केंद्र तैयार
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक-एक ‘खोया-पाया केंद्र’ बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी यात्रा मार्ग पर पुख्ता चिकित्सा व्यवस्था की है। इसके तहत यात्रा मार्ग पर 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इनमें जानकीचट्टी में दो, बड़कोट में दो, गंगोत्री में एक और जिला अस्पताल में एक विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेगा।

इसके अलावा गंगोत्री में एक मेडिकल ऑफिसर और जानकीचट्टी व यमुनोत्री क्षेत्र में कुल सात मेडिकल ऑफिसर तैनात रहेंगे। यात्रियों की त्वरित मदद के लिए गंगोत्री में 10 और यमुनोत्री व जानकीचट्टी क्षेत्र में कुल 24 स्वास्थ्य मित्र भी तैनात किए गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

16 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

17 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

17 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

20 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago