UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा: 22 अक्टूबर को गंगोत्री और 23 को भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, दशहरे पर निकलेगा मुहूर्त

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है और सर्दियों के लिए धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित की जाने लगी हैं। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने घोषणा की है कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से भैया दूज के दिन, यानी 23 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।इसके बाद, मां गंगा की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव के लिए रवाना किया जाएगा।सेना के बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ यह डोली यात्रा प्रस्थान करेगी। डोली यात्रा 22 अक्टूबर की रात को मुखबा से करीब दो किलोमीटर पहले मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और 23 अक्टूबर को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में पहुंचेगी, जहां अगले छह महीनों तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

दूसरी ओर, यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के पावन पर्व पर बंद होंगे।हालांकि, कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरे) के दिन पंचांग गणना के बाद निकाला जाएगा। परंपरा के अनुसार, मां यमुना की डोली को उनके शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव ले जाने के लिए उनके भाई शनि महाराज की डोली खरसाली से यमुनोत्री पहुंचेगी।

चारधाम यात्रा के अन्य दो धामों में से केदारनाथ के कपाट भी 23 अक्टूबर को भैया दूज के दिन ही बंद किए जाएंगे।बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा 2 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

25 mins ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

9 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

11 hours ago