गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर गैरसैंण में हैं, जहां उन्होंने गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास कार्यों का सीधा फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा, भराड़ीसैंण क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर गैरसैंण और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों पर फीडबैक और सुझाव भी लिए, जिससे इस क्षेत्र के लिए सरकार की योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों की टीम के साथ भराड़ीसैंण विधानसभा में क्षेत्र से पलायन और भू-कानून जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भू-कानून को लेकर बेहद संजीदा है और इसे जनभावनाओं के अनुरूप बनाने का प्रयास कर रही है। एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून के संदर्भ में जनता से सुझाव लिए जाएंगे ताकि इसका स्वरूप स्थानीय आवश्यकताओं और विकास के दृष्टिकोण से सुदृढ़ हो सके।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि बजट सत्र के दौरान सरकार भराड़ीसैंण विधानसभा में सशक्त भू-कानून का विधेयक पेश करेगी। यह पहला अवसर है जब सरकार सशक्त भू-कानून के मसौदे पर भराड़ीसैंण में विचार-विमर्श कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि यह नया भू-कानून प्रदेश की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…