Categories: UTTARAKHAND

सफाई हम सभी का दायित्व, गंदगी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : सेठ

– ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अधिकारी जोशी के साथ चलाया अभियान
– 15 नवंबर तक चलाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा

देहरादून। सफाई रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा। साथ ही जागरूक भी होना पड़ेगा।
यह बातें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रशासक दीपक रामचंद्र सेठ ने कही। वह सोमवार को स्वच्छ दीपावली सुरक्षित दीपावली शुभ दीपावली कार्यक्रम के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी के साथ धार रोड मुख्य बाजार में सफाई अभियान चला रहे थे।

वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और पालिका के अधिकारियों को सफाई करते देख कुछ व्यापारियों ने खुद अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों से अपना गार्बेज सड़क पर ना फेंक कर डोर टू डोर वाले कर्मचारियों को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसकी फोटो खींचे, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित क्षेत्र में गंदगी मिलने पर वहां तैनात कर्मचारी पर कारवाई करने की भी चेतावनी दी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पब्लिक टॉयलेट में पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े के तहत 15 नवंबर तक कई स्थानों पर अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही अंधेरे के ब्लैक स्पॉट को भी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक हेमंत, सिटी मिशन मैनेजर जगदीश प्रसाद, सभी सुपरवाइजर तथा धार रोड एरिया के पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

15 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

16 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

18 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

18 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

18 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

19 hours ago