Categories: ExclusiveUTTARAKHAND

पौड़ी नगर पालिका में सड़कों पर घूमने वाली गायों को अब नहीं कहा जाएगा ‘आवारा’

अब लोग उन्हें बेसहारा या निराश्रित या असहाय कहेंगे,
अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी की अभिनव पहल, नगर पालिका तैयार कर रही SOP

TV10 INDIA exclusive

पौड़ी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी।

सुनीत द्विवेदी, पौड़ी। पौड़ी नगर पालिका में सड़कों पर घूमने वाली गायों को अब ‘आवारा’ नहीं कहा जाएगा। अब लोग उन्हें बेसहारा या निराश्रित या असहाय कहेंगे।

इसे लेकर नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने अभिनव पहल की है। उनकी अगुवाई में नगर पालिका SOP तैयार कर रही है।

उत्तराखंड में पौड़ी पहली ऐसी नगर पालिका होगी। जहां सड़कों पर घूमने वाली गायों और गोवंश के लिए ‘आवारा’ शब्द का इस्तेमाल रोक लगने वाली है। इसके स्थान पर अब इन्हें ‘बेसहारा’ या ‘असहाय’ या निराश्रित जैसे शब्दों से संबोधित किया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी जोशी के अनुसार इसे लेकर SOP बन रही है। जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। उनका मानना है कि ‘आवारा’ शब्द अपमानजनक है। गायों के सम्मान में इसे बदला जाना चाहिए।

उनके मुताबिक गायों को ‘आवारा’ कहना अनुचित है, और ‘बेसहारा’ जैसे शब्द का प्रयोग इन्हें अधिक सम्मानजनक बनाता है।

भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष महत्व प्राप्त है। गौ माता को आर्थिक समृद्धि, कृषि, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण का आधार माना गया है।

2 गौशाला मौजूद, तीसरे का निर्माण जारी
अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि मौजूदा समय में पालिका के पास 35-35 गायों की कैपेसिटी के दो छोटी गौशाला है। जबकि तीसरी गौशाला का निर्माण कार्य गतिमान है।

तेज तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं जोशी
नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। यहां आने से पहले वह देहरादून नगर निगम में बतौर सहायक नगर आयुक्त अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। उनके व्यवहार और कार्यकाल की तारीफ अब भी लोग करते हैं।

Tv10 India

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मियों के आवंटन पर घमासान

अभिषेक पंत, पार्षद – पार्षद अभिषेक पंत का अल्टीमेटम, 'समान वार्ड-समान कर्मी' का फैसला लागू…

15 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश

ऋषिकेश, 7 अगस्त। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने…

15 hours ago

धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: हल्द्वानी में बनेगा नया हाईकोर्ट परिसर, हर महीने 7 तारीख तक मिलेगी श्रमिकों को सैलरी; देखें पूरी सूची

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक…

17 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न: 15 प्रस्तावों को हरी झंडी, श्रमिकों से लेकर सामान्य वर्ग तक के लिए बड़े ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की…

17 hours ago

पशुपालकों की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में गाय और भैंस दोनों खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सामान्य वर्ग भी योजना में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों…

17 hours ago

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

18 hours ago