देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के काउंटडाउन रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित की और स्वयं भी एक प्रतीकात्मक दौड़ में हिस्सा लेकर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही, उन्होंने 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले इस मुख्य आयोजन के आधिकारिक मस्कट (शुभंकर) ‘क्यालु-हिम तेंदुआ’ (Snow Leopard) का भी अनावरण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश के सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, अवसर और विश्वास को जागृत करने का एक माध्यम है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य को मजबूत करने का भी माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम गांव नहीं, बल्कि ‘पहले गांव’ हैं। इस तरह के आयोजनों से इन क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में दौड़ने के लिए बुलंद हौसले की जरूरत होती है और इसमें भाग लेने वाले सभी धावक उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिजम डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों की तर्ज पर राज्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 31 मई को होने वाला यह मुख्य आयोजन उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…
देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…
देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…
रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…
हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…